Panchak May 2026 Date: हिंदू धर्म में कोई भी नया, शुभ या मांगलिक कार्य करते समय शुभ-अशुभ समय का विचार किया जाता है। भद्रा, राहूकाल और पंचक को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें शुभ और मांगलिक ही नहीं, कई सामान्य काम करने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। राहूकाल जहां, लगभग रोज दिन में किसी विशेष समय होता है, वहीं पंचक पांच दिनों की अवधि होती है। यह जिस दिन से शुरू होता है, उसके बाद पांच दिनों तक चलता है। इसकी प्रभाव उस दिन से तय होता है, जिस दिन से इसकी शुरुआत होती है। आइए जानें मई में कब से लग रहा है पंचक, ये क्या है और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ?
