Papmochani Ekadashi 2026 Vrat Today: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाता है। एकादशी तिथि हिंदू कैलेंडर में हर माह दो बार आती है, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में। इस व्रत को हिंदू धर्म के सबसे कठिन लेकिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के सबसे सरल उपायों में से से एक माना जाता है। पापमोचनी एकादशी का व्रत करने वाले भक्तों के जाने-अनजाने में किए पापों का शमन हो जाता है। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिवलिंग का विशेष विधि से अभिषक करने वाले भक्तों पर भगवान शिव कृपा होती है। आइए जानें इस व्रत में पूजा मुहूर्त और शिवलिंग अभिषेक की विधि।
