Get App

Parama Ekadashi 2026: 11 या 12 जून, कब किया जाएगा परमा एकादशी का व्रत? आर्थिक तंगी के निदान के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय

Parama Ekadashi 2026: परमा एकादशी के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। यह व्रत अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस साल यह व्रत जून में ज्येष्ठ अधिक मास के दौरान किया जाएगा। आइए जानें इस व्रत की तारीख, महत्व और उपाय

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:09 PM
Parama Ekadashi 2026: 11 या 12 जून, कब किया जाएगा परमा एकादशी का व्रत? आर्थिक तंगी के निदान के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय
भगवान विष्णु के प्रिय महीने पुरुषोत्तम मास में परमा एकादशी आती है।

Parama Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पुण्यदायी और प्रभावशाली माना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सभी दुख-तकलीफें दूर होती हैं। इस तिथि का महत्व तब और भी बढ़ जाता है, जब ये अधिक मास में आती है। तीन साल में एक बार अधिक मास पड़ता है और इसमें दो अतिरिक्त एकादशी व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा है। ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को परमा एकादशी का व्रत किया जाता है।

परमा एकादशी हिंदू धर्म में बेहद विशेष और दुर्लभ मानी जाती है। यह एकादशी हर साल नहीं आती, केवल अधिक मास, पुरुषोत्तम मास या मलमास के कृष्ण पक्ष में आती है, जो लगभग हर तीन साल में एक बार आता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

परमा एकादशी 2026: तारीख और शुभ मुहूर्त

साल 2026 में अधिक मास के संयोग के कारण परमा एकादशी की तिथियां इस प्रकार हैं:

व्रत की तारीख : 11 जून 2026 (गुरुवार)

एकादशी तिथि शुरू : 11 जून 2026 को रात 12:57 AM (यानी 10 जून की मध्यरात्रि) से

एकादशी तिथि समाप्त : 11 जून 2026 को रात 10:36 PM पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें