Get App

Phalgun Month Ekadashi 2026: हिंदू वर्ष के आखिरी महीने में आएंगी विजया एकादशी और आमलकी एकादशी, जानें इनकी सही तारीख और समय

Phalgun Month Ekadashi 2026: हिंदू वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू हो चुका है। हर हिंदू माह की तरह इसमें भी दो एकादशी तिथियां आएंगी। एक कृष्ण पक्ष में आएगी और एक शुक्ल पक्ष में आएगी। आइए जानें ये किस तारीख को पड़ेंगी और इनमें पूजा मुहूर्त क्या होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 5:29 PM
Phalgun Month Ekadashi 2026: हिंदू वर्ष के आखिरी महीने में आएंगी विजया एकादशी और आमलकी एकादशी, जानें इनकी सही तारीख और समय
इस माह में दो एकादशी तिथियां आएंगी, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में।

Phalgun Month Ekadashi 2026: हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन शुरू हो चुका है। हर हिंदू माह की तरह इस माह में दो एकादशी तिथियां आएंगी, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। हिदू धर्म एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इसे भगवान की कृपा पाने के सबसे सरल उपाय के रूप में जाना जाता है। दुनियाभर के विष्णु भक्त इस दिन फलाहार या निर्जला उपवास करते हैं। फाल्गुन में आने वाली दो एकादशियों में से एक विजया एकादशी है और एक आमलकी एकादशी है। आइए जानें इन दोनों एकादशियों की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व क्या है?

फरवरी 2026 विजया एकादशी तारीख और तिथि

फाल्गुन माह में सबसे पहले विजया एकादशी आएगी। यह एकादशी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को होती है। इस साल ये एकादशी शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

विजया एकादशी तिथि शुरू : 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:22 बजे

विजया एकादशी तिथि समाप्त : 13 फरवरी 2026 को दोपहर 02:25 बजे

विजया एकादशी को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। विजया शब्द का अर्थ है विजय, और माना जाता है कि इस व्रत को रखने से भक्तों को बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जाओं से उबरने में मदद मिलती है।

इस एकादशी में भक्त पूरे दिन उपवास रखते हैं, भगवान विष्णु कर पूजा और मंत्रों का जाप करते हैं। कई लोग यह भी मानते हैं कि विजया एकादशी का ईमानदारी से पालन करने से सफलता, साहस और मानसिक शक्ति मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें