Phalguna Amavasya 2026 date: फाल्गुन अमावस्या को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है, क्योंकि फाल्गुन आखिरी हिंदू मास होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पितृ तर्पर्ण करने का विधान है। अमावस्या की तिथि ग्रह दोष और पितृ दोष निवारण के उपाय करने के लिए भी उत्तम मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है। यह शाम 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि मंगल और चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फाल्गुन अमावस्या के दिन देवगुरु बृहस्पति के मिथुन और शनि के मीन राशि में होने से यह दिन पितृ पूजा और ग्रहों की शांति के लिए विशेष फलदायी है।
