Phulera Dooj 2026: होली के पर्व से पहले ही होली के रंग चारों तरफ बिखरने लगते हैं। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ये देश के कई हिस्सों में रंगोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। फुलेरा दूज का त्योहार मथुरा और वृंदावन में खास महत्व रखता है। भक्त इस दिन पूजा करते हैं, भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेते हैं और उनके साथ फूलों की होली खेलते हैं। इतना ही नहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अबूध मुहूर्त होता है यानी इस दिन को शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा मानते हैं।
