Pitra Paksha 2025:15-16 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। यह समय हमारे पूर्वजों को याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने का होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में पितृ अपने वंशजों से मिलने धरती पर आते हैं। इसलिए इस अवधि में साफ-सफाई और पूजा-पाठ का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस अवधि में पितृ किस रूप में हमारे सामने आएंगे, ये कोई नहीं जानता। लेकिन शास्त्रों में इसके बारे में कुछ संकेत दिए गए हैं। इनके अनुसार पितृ पक्ष की अवधि में कुछ विशेष चीजों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा पितृ नाराज होकर वापस चले जाते हैं। आइए जानें इनके बारे में
