Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर हिंदू माह की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है, जो कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आती है। इस तरह हर माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं, यानी साल में 24 व्रत। मास की यह तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होती है। शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महिमा वर्णित है। इस व्रत को करने से साधक को कालसर्प दोष, पितृ समेत अन्य राहु-केतु से संबंधित दोषों का निवारण भी होता है। यह दिन बेहद शुभ होता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ये व्रत किया जाएगा। आइए जानें इस व्रत की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि क्या हैं?
