Get App

Pradosh Vrat 2026: 15 या 16 जनवरी माघ का पहला प्रदोष व्रत कब होगा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पर्वती को समर्पित होता है। ये व्रत हर हिंदू माह में दो बार किया जाता है। एक बार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को और दूसरी बार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को। आइए जानें माघ माह का प्रदोष व्रत किस दिन होगा, इसकी पूजा विधि और मुहूर्त क्या होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 11:06 PM
Pradosh Vrat 2026: 15 या 16 जनवरी माघ का पहला प्रदोष व्रत कब होगा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त
माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत दिन शुक्रवार 16 जनवरी को रखा जाएगा।

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर हिंदू माह की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है, जो कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आती है। इस तरह हर माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं, यानी साल में 24 व्रत। मास की यह तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होती है। शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महिमा वर्णित है। इस व्रत को करने से साधक को कालसर्प दोष, पितृ समेत अन्य राहु-केतु से संबंधित दोषों का निवारण भी होता है। यह दिन बेहद शुभ होता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ये व्रत किया जाएगा। आइए जानें इस व्रत की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि क्या हैं?

माघ प्रदोष व्रत तारीख

पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी को रात 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और 16 जनवरी को रात 10 बजकर 21 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार, माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत दिन शुक्रवार 16 जनवरी को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें