Raj Panchak 2026: हिंदू धर्म में शुभ-अशुभ कार्यों में तिथि और मुहूर्त का विचार किया जाता है। दिन का कोई विशेष समय या कुछ दिनों की अवधि को अशुभ माना जाता हैं। पंचक की गिनती भी ऐसी अवधि में होती है। लेकिन पांच दिनों तक चलने वाला पंचक 5 तरह का होता है। इसका प्रकार इसके शुरू होने वाले दिन से तय होता है। खास बात ये है कि हर पंचक बुरा नहीं होता है। राज पंचक 2026 एक दुर्लभ और शुभ संयोग है। इसे सही तरीके से उपयोग करके आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता को आमंत्रित कर सकते हैं।
