Ram Navami 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा के साथ-साथ भगवान राम की उपासना का भी अवसर देती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आज 26 मार्च को सुबह 11:46 से शुरू होगी और 27 मार्च सुबह 10:07 तक रहेगी। श्रीराम के जन्म समय यानी मध्याह्न काल के अनुसार राम नवमी 26 मार्च और उदयातिथि के अनुसार 27 मार्च को मनाई जाएगी। अयोध्या में राम नवमी का त्योहार 27 मार्च को ही मनाया जाएगा। कोई भी त्योहार अपनों की शुभकामनाओं के बिना पूरा नहीं होता है। इस शुभ अवसर पर आप भी अगर अपनों को मंगलकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे मेसेज में से कोई भी चुन सकते हैं।
