Ramadan 2026: सऊदी अरब में चांद दिखने के साथ ही रमजान की शुरुआत की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही वहां आज यानी बुधवार, 18 फरवरी 2026 को पहला रोजा है। सऊदी गजट की खबर के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना बुधवार से शुरू हो गया। कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज हाइनेस अमीर, शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को उनके भाई, हिज हाइनेस क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-सबाह से रमजान के पवित्र महीने के मौके पर बधाई दी है।
