RRB NTPC UG Exam 2026: परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें परीक्षा शहर पर्ची, 18 जून को होगी आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा

RRB NTPC UG Exam 2026: आरआबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2026 18 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 6:59 PM
आरआबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2026 18 जून को आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC UG Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी स्नातक (UG) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका होती है। बोर्ड ने 18 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपना परीक्षा शहर पर्ची आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इस दिन जिन उम्मीदवारों की परीक्षा है, वे परीक्षा शहर के साथ-साथ शिफ्ट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

एडमिट कार्ड नहीं होती सिटी इंटिमेशन स्लिप

परीक्षार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। यह दस्तावेज सिर्फ परीक्षार्थियों को परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देने के लिए जारी किया जाता है। परीक्षार्थी इसके अनुसार परीक्षा के दिन अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था देख सकते हैं। मूल प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

18 जून की परीक्षा के लिए जारी हुई स्लिप

आरआरबी ने फिलहाल यह सिटी इंटिमेशन स्लिप उन उम्मीदवारों के लिए जारी की है जिनकी परीक्षा 18 जून 2026 को है। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।

3058 पदों पर होगी भर्ती


आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन CEN 07/2025 के तहत किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में स्नातक स्तर के कुल 3,058 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk)/अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist)/जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist)/ट्रेन्स क्लर्क (Trains Clerk)जैसे पद शामिल हैं।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com या अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर RRB NTPC UG City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • सिटी स्लिप में होगी यह जानकारी

आरआरबी द्वारा जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा शिफ्ट, आवंटित परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि जैसी जानकारी दर्ज होगी।

JSSC Jail Warder Recruitment 2026: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।