Get App

Sakat Chauth 2026 Upay: संतान की सफलता के लिए सकट चौथ पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

Sakat Chauth 2026 Upay: सकट चौथ का व्रत माघ के माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश सकट माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से संतान की मुश्किलें दूर होती हैं। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 7:00 AM
Sakat Chauth 2026 Upay: संतान की सफलता के लिए सकट चौथ पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
सकट चौथ का व्रत रखने से संतान के जीवन से बाधाएं और संकट दूर होते हैं।

Sakat Chauth 2026 Upay: हर साल, माघ महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को सकट चौथ का व्रत किया जाता है। इसे संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ और माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश को समर्पित है। सकट चौथ का व्रत रखने से संतान के जीवन से बाधाएं और संकट दूर होते हैं। इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करती हैं। यह व्रत संतान की कामना से भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सकट चौथ देवी सकट को समर्पित है और महिलाएं अपनी संतान की भलाई के लिए ये व्रत रखती हैं।

सकट चौथ तारीख और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सकट चौथ 6 जनवरी, 2026 को मनाई जाएगी।

चतुर्थी तिथि शुरू - 06 जनवरी, 2026 को सुबह 08:01 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - 07 जनवरी, 2026 को सुबह 06:52 बजे

चंद्रोदय का समय

सकट चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन के बाद ही तोड़ा जाता है। 6 जनवरी 2026 को चंद्रमा रात लगभग 9 बजे उदय होगा। इस समय, भक्त चंद्रमा देवता को अनुष्ठान के रूप में जल, दूध, या चावल मिला हुआ पानी चढ़ाते हैं। इसके बाद ही महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बच्चे को लंबी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें