Get App

Sawan Last Somwar 2025: 4 अगस्त को पड़ेगा सावन का अंतिम सोमवार, जानिए कैसे करें शिवजी की विशेष पूजा

Sawan Last Somwar 2025: 4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार है। शिवभक्त इस दिन को बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मना रहे हैं। मान्यता है कि यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ होता है। देशभर में भोलेनाथ के मंदिरों में खास पूजा और जलाभिषेक की तैयारियां चल रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 10:01 AM
Sawan Last Somwar 2025: 4 अगस्त को पड़ेगा सावन का अंतिम सोमवार, जानिए कैसे करें शिवजी की विशेष पूजा
Sawan Last Somwar 2025: श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार है, जिसे शिव भक्त बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं। ये दिन भोलेनाथ की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पूरे सावन में जितने भी सोमवार आते हैं, उनमें अंतिम सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा, व्रत और भक्ति से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। यही कारण है कि भक्त सुबह-सुबह उठकर मंदिरों में दर्शन करने, जल चढ़ाने और भजन-कीर्तन करने में जुट जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस सोमवार को की गई पूजा विशेष फलदायक होती है और जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चाहे शादी में रुकावट हो, आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह इस दिन की श्रद्धा से सब कुछ दूर हो सकता है। ये दिन शिव कृपा पाने का अनमोल अवसर है।

क्यों खास होता है सावन का अंतिम सोमवार?

सावन के महीने में हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, लेकिन अंतिम सोमवार को विशेष रूप से फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और व्रत जल्दी फल देती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें