सावन का महीना हिन्दू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। यह समय भक्तों के लिए उपवास, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भोलेनाथ को प्रसन्न करने का विशेष अवसर होता है। सावन के दौरान शिव भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं और सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे – 14, 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त को है
