श्रावण मास, जिसे हम सावन के नाम से जानते हैं, भगवान शिव का सबसे प्रिय और पवित्र महीना माना जाता है। ये मास भक्ति, तपस्या और आस्था से भरा होता है, जिसमें लाखों भक्त भोलेनाथ की आराधना में लीन हो जाते हैं। शिवभक्तों के लिए ये समय केवल धार्मिक अनुष्ठानों का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर भी होता है। पूरे महीने भक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हैं। सावन विशेष रूप से सोमवारों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें शिवजी की विशेष पूजा की जाती है।
