Shani Jayanti 2026 Sarson Tel Deepak: भगवान सूर्य और छाया देवी के पुत्र शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन शनि जयंति का पर्व मनाया जाता है। यह दिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए लोग उपवास करते हैं और शनि मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ दीपदान भी करते हैं।
