Shani Jayanti 2026: कैलेंडर की कुछ तारीख बेहद खास होती हैं। ऐसी ही तारीख है 16 मई 2026। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि होने की वजह से इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने वाला वट सावित्री व्रत किया जाएगा। इसी दिन शनि जयंति का भी पर्व होगा। इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए ये इस साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या भी होगी। लेकिन 16 मई को इन तीनों को मिलाकर कम से कम 8 बेहद खास संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इतने शुभ और प्रभावशाली योग एक ही दिन में बहुत कम देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि इस दिन को आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और शनि उपासना के लिए बेहद फलदायी माना जा रहा है।
