Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा और व्रत करते हैं। इस दौरान मां के भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए बहुत से प्रयास करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, मां दुर्गा ने नौ दिनों तक दुष्ट राक्षस महिसासुर से युद्ध किया था। मां ने 10वें दिन उसे पराजित कर उसका वध कर दिया था। इसलिए लगातार नौ दिनों तक माता की उपासना करने का विधान है। इस अवधि में भक्त उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस समय पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।