Kanya Pujan Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पवित्र त्योहार में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में लोग व्रत रखते हैं और भक्तिभाव से मां की पूजा करते हैं। शक्ति की साधना और देवी की आराधना के प्रतीक पर्व का समापन नौवें दिन होता है। इससे पहले अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करने की परंपरा है। शास्त्रों में भी कन्या पूजन को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण बताया गया है।
