Sheetl Ashtami 2026: शीतला माता को हिंदू धर्म में स्वच्छता और आरोग्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। माता शीतला की पूजा, चेचक, खसरा या स्किन इनफेक्शन या अन्य संक्रामक रोगों से बचाने वाली देवी माना जाता है। इनकी पूजा होली के आठ दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को की जाती है। हालांकि कहीं-कहीं शीतला सप्तमी मनाने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी दोनों तिथियां माता शीतला को समर्पित हैं।
