आज का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। ये तिथि दो पावन पर्वों का संगम लेकर आई है—सीता नवमी और मासिक दुर्गाष्टमी। एक ओर ये दिन माता सीता के प्राकट्य की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें राजा जनक को खेत जोतते समय धरती से प्राप्त हुई थीं, वहीं दूसरी ओर ये दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए भी खास माना जाता है। दोनों पर्व नारी शक्ति, त्याग और मर्यादा के प्रतीक हैं। आज श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कथा-पाठ करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
