Subh Muhurat Year 2026: हिंदू धर्म में कोई नया, शुभ या मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले मुहूर्त और दिन, वार आदि देखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी शादी, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। कई बार शुक्र या बृहस्पति के अस्त होने पर भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। ऐसे अबूझ मुहूर्त लोगों की मदद करते हैं। यानी जब शुभ मुहूर्त का रास्ता बंद होता है, तो कई बार ऐसी तिथियां रास्ता खोल देती हैं। हिंदू कैलेंडर में ऐसी कई तिथियां हैं, जिन पर शुभ और मांगलिक कार्य करने से पहले मुहूर्त और दिन/वार देखने की जरूरत नहीं होती है। इन तिथियों पर आप आंख बंद करके कोई भी शुभ और मांगलिक काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये शुभ तिथियां कौन-कौन सी हैं और इस नए साल 2026 में कब-कब आएंगी?
