Get App

Tulsi Vivah 2025 Niyam: तुलसी विवाह आज, जानें इसके नियम, मंत्र, व्रत विधि और उपाय

Tulsi Vivah 2025 Niyam: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी जी का विवाह हर साल भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। इस बार तुलसी विवाह की तिथि आज रविवार 2 नवंबर के दिन पड़ रही है। आइए जानें तुलसी विवाह का नियम, व्रत विधि और मंत्र

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 7:00 AM
Tulsi Vivah 2025 Niyam: तुलसी विवाह आज, जानें इसके नियम, मंत्र, व्रत विधि और उपाय
तुलसी विवाह करवाने से घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है।

Tulsi Vivah 2025 Niyam: तुलसी विवाह का हिंदू धर्म बहुत महत्व है। हर साल तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी के अगले दिन किया जाता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान श्री हरि विष्णु के विग्रह स्वरूप भगवान शालिग्राम के साथ संपन्न किया जाता है। इसी के साथ हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस साल तुलसी विवाह रविवार, 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे शुरू होकर 3 नवंबर को सुबह 5:07 बजे तक रहेगी। कहा जाता है कि तुलसी विवाह करवाने से घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है। यह विवाह देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मिलन का प्रतीक माना जाता है। जो लोग तुलसी विवाह पूरे विधि-विधान से करते हैं, उनके घर में धन और वैवाहिक सुख की वृद्धि होती है।

तुलसी पूजन मंत्र

  • ॐ तुलस्यैनमः।
  • ॐ तुलसीदेव्यैनमः।
  • ॐ हरिप्रियायैनमः।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें