Vaishakh Amavasya 2026 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तिथि मूल रूप से पितरों को समर्पित होती है। माना जाता है कि इस दिन पितृ धरती पर अपने वंशजों को देखने के लिए आते हैं। इसलिए इस दिन पितृ दोष शांति के उपाय करना कारगर माना जाता है। पूरे साल में आने वाली सभी 12 अमावस्या तिथियों में वैशाख अमावस्या का विशेष स्थान है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करने और उसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है।
