Vaishakh Amavasya 2026: पूरे हिंदू वर्ष की सभी अमावस्या तिथियों में वैशाख अमावस्या का विशेष स्थान है। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान के बाद तर्पण और दान करने को अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी माना जाता है। इससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। माना जाता है कि इस तिथि पर दान करने से पितृ दोष के प्रभाव कम होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अपने जीवन से पितृ दोष को दूर रखने या शांत करने के लिए इस दिन राशि अनुसार सामग्री का दान करना चाहिए। आइए जानें इस साल वैशाख अमावस्या किस दिन है और राशि अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए?
