Get App

Vaishakh Amavasya 2026 Panchak: वैशाख अमावस्या पर रहेगा पंचक का साया, जानें आज किन बातों से बचना है जरूरी

Vaishakh Amavasya 2026 Panchak: वैशाख अमावस्या की तिथि हिंदू धर्म की प्रमुख और प्रभावशाली तिथियों में से एक मानी जाती है। इस साल वैशाख अमावस्या आज मनाई जा रही है। आज दोपहर तक पंचक भी है, जिस एक अत्यंत दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। इस दिन कुछ विशेष चीजें करने से बचना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 7:00 AM
Vaishakh Amavasya 2026 Panchak: वैशाख अमावस्या पर रहेगा पंचक का साया, जानें आज किन बातों से बचना है जरूरी
पंचक के नियमों के अनुसार इस दिन कुछ खास कार्यों को करने से बचना चाहिए।

Vaishakh Amavasya 2026 Panchak: आज वैशाख माह की अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में पूरे साल में 12 अमावस्या तिथियां आती हैं। अमावस्या तिथि मुख्य रूप से पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर पितरों को तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर उनके आशीर्वाद बना रहता है। कालसर्प दोष निवारण के लिए भी यह दिन उत्तम है। इस साल वैशाख अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन दोपहर तक पंचक भी है। पंचक के नियमों के अनुसार इस दिन कुछ खास कार्यों को करने से बचना चाहिए। आइए जानें आज के मुहूर्त और पंचक का समय

बैशाख अमावस्या पंचांग

अमावस्या तिथि शुक्रवार की दोपहर 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, पूरे दिन अमावस्या तिथि का ही मान होगा।

सूर्योदय : 5 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त : शाम 6 बजकर 48 मिनट पर

नक्षत्र रेवती : दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र

योग : वैधृति सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें