Vaishakh Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हर हिंदू माह में आने वाली इस तिथि को अत्यंत पावन और प्रभावशाली माना जाता है। यह तिथि पितरों को समर्पित होती है और इसमें पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन किए जाने वाले दान से जातक के जीवन की बहुत सी मुश्किलें दूर होती हैं और उनके जीवन में खुशहाली आती है।
