Vaishakh Month 2026 Tulsi Niyam: वैशाख का महीना शुरू हो चुका है। इसे हिंदू वर्ष का अत्यंत पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने को माधव मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने से गर्मियों का मौसम तेजी पकड़ने लगता है, इसलिए इसमें जल दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के इस दूसरे में महीने में तुलसी के पौधे की पूजा भी बहुत फलदायी और शुभ मानी जाती है।
