Get App

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा, 14 सितंबर से फिर शुरू होगी माता की यात्रा

Vaishno Devi Yatra: दो सप्ताह से अधिक समय तक स्थगित रहने के बाद जम्मू के कटरा में स्थित पवित्र वैष्णो देवी यात्रा रविवार, 14 सितंबर से फिर से शुरू होने वाली है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार (12 सितंबर) को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने कहा कि यात्रा की बहाली सशर्त है। यह अनुकूल मौसम की स्थिति पर निर्भर है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 1:47 PM
Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा, 14 सितंबर से फिर शुरू होगी माता की यात्रा
Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार (12 सितंबर) को इसकी घोषणा की

Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। पिछले 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर 14 सितंबर से शुरू होगी। श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार (12 सितंबर) को नवरात्रि से ठीक पहले वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। बोर्ड ने कहा कि यात्रा की बहाली सशर्त है। यह अनुकूल मौसम की स्थिति पर निर्भर है। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रियासी जिले में यात्रा रूट पर भूस्खलन के बाद 26 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

तीर्थयात्रियों को वैध आईडी कार्ड साथ रखने निर्धारित रूट्स का ही पालन करने और RFID कार्ड पहनने की सलाह दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार (12 सितंबर) को घोषणा की है कि यह यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा गुरुवार को लगातार 17वें दिन स्थगित रही। अब जम्मू क्षेत्र में मौसम की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इसके बाद फिर से यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई है।

भूस्खलन से 34 लोगों की हुई थी मौत

कटरा बेल्ट की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी में 26 अगस्त को बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। यात्रा उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी। तीर्थयात्रा के फिर से शुरू होने की घोषणा तब की गई है, जब गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।

अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित की गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगाश्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बयान में कहा, "खराब मौसम की स्थिति और ट्रैक के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से अनुकूल मौसम की स्थिति के अधीन फिर से शुरू होगी"

कई राज्यों में भारी तबाही

इस साल जम्मू क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों की तरह भारी बारिश हुईइससे बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ। साथ ही जान-माल का भी नुकसान हुआ। बादल फटने की कई घटनाओं के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई। 2020 में कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के बाद से वैष्णो देवी यात्रा का यह सबसे लंबा निलंबन रहा है। 2020 में 18 मार्च से 16 अगस्त तक यात्रा कई महीनों तक स्थगित रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें