Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। माना जाता है विधि-विधान और श्रद्धा के साथ एकादशी का व्रत करने वाले अपने भक्तों को भगवान श्री हरि विष्णु का साथ मिलता है। भगवान अपने भक्तों की हर पीड़ा और मुश्किल दूर करते हैं। ये व्रत इतना पावन और प्रभावशाली है कि इसे करने से 10000 वर्षों की तपस्या का फल मिलता है।
