Varuthini Ekadashi 2026: हिंदू कैलेंडर के हर माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस भक्त श्री हरि के लिए उपवास और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। हर माह में दो बार आने की वजह से एकादशी व्रत साल में 24 बार किया जाता है। इन्हीं में से एक है वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली वरूथिनी एकादशी तिथि। माना जाता है कि वरूथिनी एकादशी पर व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन व्रत करने से 10000 यज्ञ और कन्यादान के बराबर फल मिलता है।
