Get App

Vastu Tips For God Photo At Entrance: घर के मुख्य दरवाजे पर इस भगवान की तस्वीर लगाने से आएगी संपन्नता और खुशहाली

Vastu Tips For God Photo At Entrance: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर अक्सर किसी न किसी देवी-देवता की तस्वीर या मूर्ति लगाते हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है कि वास्तु के अनुसार किसी तस्वीर लगाना सही होता है। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 7:45 PM
Vastu Tips For God Photo At Entrance: घर के मुख्य दरवाजे पर इस भगवान की तस्वीर लगाने से आएगी संपन्नता और खुशहाली
घर में बैठी हुई गणेश जी की मूर्ति या चित्र लगाना शुभ होता है।

Vastu Tips For God Photo At Entrance: घर का मुख्य द्वार वो जगह होती है, जहां से समृद्धि, ऊर्जा और अवसर घर में प्रवेश करते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर किसी न किसी देवी-देवता की तस्वीर या चित्र लगाते हैं। लेकिन घर में सुख-समृद्धि के स्थायी वास के लिए ये जानना जरूरी है कि यहां किसकी तस्वीर लगानी चाहिए ? आइए जानें घर के मुख्य दरवाजे पर कौन से देवी-देवताओं की तस्वीर लगाई जा सकती है।

भगवान गणेश - विघ्नहर्ता

गणेश को विघ्नहर्ता, विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि का दाता माना जाता है, इसलिए प्रवेश द्वार पर उनकी उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकते हैं और बाधाओं को दूर कर आपके घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाते हैं।

द्वार के बाहर : यदि आप मुख्य द्वार के बाहर (बाहरी दीवार पर) गणेश जी की मूर्ति, प्रतिमा या चित्र लगाते हैं, तो उसकी पीठ घर के अंदर की ओर नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि गणेश जी की पीठ के पीछे दरिद्रता का वास होता है, इसलिए उन्हें घर के अंदर की ओर मुख करके रखना चाहिए। इससे बचने के लिए गणेश जी की पीठ से पीठ मिलाते हुए अंदर और बाहर दोनों जगह उनकी तस्वीर लगा सकते हैं। इससे गणेश जी का मुख दोनों ओर रहेगा।

आसन : घर में बैठी हुई गणेश जी की मूर्ति या चित्र लगाना शुभ होता है, क्योंकि इससे स्थिरता और शांति आती है।

सूंड की दिशा : भगवान गणेश की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए, जो बहुत शुभ और लाभकारी होती है।

देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें