Vat Purnima Vrat 2026: वट पूर्णिमा का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि पर बरगद के वृक्ष और माता सावित्री की पूजा करने से रिश्तों में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेव का वास होता है। वट पूर्णिमा का व्रत मुख्य पुप से उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में रखा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस दिन महिलाए निर्जला उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा करती है।
