हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। ये व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है, और इस बार ये पर्व 26 मई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं संपूर्ण सोलह श्रृंगार करके व्रत का संकल्प लेती हैं और वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती हैं। साथ ही, वे सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण कर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना करती हैं।
