Vijaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। हर हिंदू मास में एकादशी व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष, दो बार किया जाता है। इस तरह साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, क्योंकि यह तिथि श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन कुछ भक्त जहां फलाहार व्रत करते हैं, वहीं कुछ अन्य भक्त निर्जला उपवास भी करते हैं। माना जाता है विधि-विधान से एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी दुख दूर करते हैं।
