Get App

RCB को खरीदने की रेस में अदार पूनावाला...विराट की टीम को लेकर किया ये ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे कीमती और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली टीमों में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका विशाल फैन बेस और टीम में शामिल बड़े स्टार खिलाड़ी। RCB में विराट कोहली, स्मृति मंधाना, भुवनेश्वर कुमार और फिल साल्ट जैसे नाम शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 10:11 PM
RCB को खरीदने की रेस में अदार पूनावाला...विराट की टीम को लेकर किया ये ऐलान
पूनावाला का कहना है कि वह आरसीबी को खरीदने के लिए मुंह मांगा बोली लगाने को तैयार हैं

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज में अभी काफी दिन बचे हैं, पर उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। पुणे की वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने कोहली की फ्रेंचाइजी को खरीदने की इच्छा जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि वह आरसीबी के लिए एक तगड़ी बोली लगाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स अभी के आईपीएल चैंपियन हैं और लीग की 10 टीमों में शायद सबसे ज्यादा फैन उनकी टीम के हैं।

अदार पूनावाला की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में दिलचस्पी उस समय सामने आई है, जब उन्होंने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है, जो करण जौहर के पास थी।

रेस में ये कंपनी भी है शामिल

पूनावाला के इस बयान के बाद RCB की बिक्री को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा मिल गई है। दरअसल, ग्लोबल शराब कंपनी डियाजियो के बारे में लंबे समय से कहा जा रहा है कि वह RCB में अपनी आंशिक या पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डियाजियो पिछले करीब एक साल से फ्रेंचाइजी की बिक्री पर विचार कर रही है और RCB के लिए लगभग 2 अरब डॉलर यानी करीब 17,500 करोड़ रुपये का मूल्यांकन चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें