Asia Cup 2025: बदल गई एशिया कप की टाइमिंग, इतने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच

Asia Cup 2025: भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगी। वहीं अपना दूसरा सबसे बड़ा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई में खेलेगी। आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ होगा। मैच के टाइमिंग में बदलाव हुआ है, आइए जानते हैं अब कब शुरू होगा मैच

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
नए बदलाव के बाद मुकाबले अब आधा घंटा देरी से शुरू होंगे

Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज अगले महीने 9 सितंबर से हो रहा है। टी20 फॉर्मेंट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।वहीं अब इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एशिया कप के मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है। आइए जानते है अब कब शुरू होगा मैच

पहले एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने शाम के मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे और यूएई में ये मैच शाम 6 बजे से शुरू करने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन नए बदलाव के बाद मुकाबले अब आधा घंटा देर से शुरू होंगे।

अब कितने बजे खेला जाएगा मैच


संयुक्त अरब अमीरात में तेज गर्मी को देखते हुए एशिया कप 2025 के लगभग सभी मैचों का समय 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, अब सभी शाम के मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे और स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 (गल्फ स्टैंडर्ड टाइम) बजे से शुरू होंगे। ईसीबी ने बताया कि 'डेविड वर्ल्ड एशिया कप 2025' के कुल 19 मैचों में से 18 मैचों का समय बदला गया है। ये मुकाबले अब गल्फ स्टैंडर्ड टाइम (GST) के अनुसार शाम 6:30 बजे खेले जाएंगे।

इस मैच में नहीं हुआ बदलाव

ये बदलाव 19 मैचों में से 18 मैचों के लिए है। ये मैच मेजबान यूएई और ओमान के बीच अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे तथा स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे होगी। एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा।

क्यों बदला गया फैसला

सितंबर में खाड़ी देशों में ज्यादा गर्मी रहने की वजह से मैचों का समय बदला गया है। यूएई में सितंबर के दौरान तापमान अक्सर 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। क्रिकेट बोर्ड ने ब्रॉडकास्टर्स से समय बदलने का अनुरोध किया था और गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, जिससे टूर्नामेंट अच्छी तरह से हो सके।

भारत का पहला मैच कब है

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगी। वहीं अपना दूसरा सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ होगा। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, वहीं ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है।

Hockey Junior World Cup: मैच खेलने भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, जानें कब और कहां होगा मैच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।