Hockey Junior World Cup: मैच खेलने भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, जानें कब और कहां होगा मैच

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान की टीम इस साल के अंत में भारत आकर एफआईएच जूनियर विश्व कप खेलेगी। महासचिव ने बताया टूर्नामेंट की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 7:34 PM
महासचिव ने बताया टूर्नामेंट की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं

इस साल जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। इस जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान इस टूनार्मेंट में भाग लेगा या नहीं। हाल ही में दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने बिहार में हो रहे एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया की जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने पाकिस्तान टीम भारत आएंगी या नहीं।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान की टीम इस साल के अंत में भारत आकर एफआईएच जूनियर विश्व कप खेलेगी। महासचिव ने बताया टूर्नामेंट की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

हॉकी महासचिव ने क्या कहा


हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने कहा, "पाकिस्तान की टीम जूनियर विश्व कप के लिए भारत आ रही है। उन्होंने हमें कल रात इसकी पुष्टि की है। मौजूदा एशिया कप से हटने के बाद मैंने उनसे उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा था। 24 देशों में से हमें 23 देशों की लंबी लिस्ट मिल चुकी है। सिर्फ पाकिस्तान की लिस्ट बाकी है, जो एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है।”

सरकार ने दी मंजूरी

बता दें भारत सरकार ने हाल ही में यह नीति बनाई है कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल सीरीज नहीं होगी, लेकिन भारतीय टीमें इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकती हैं। भोलानाथ ने कहा, “मैं बिल्कुल साफ कहना चाहता हूं कि ओलंपिक चार्टर जो भी निर्देश देगा, सरकार और हॉकी इंडिया उसका पालन करेंगे और उसे लागू करेंगे। भारत सरकार का भी रुख यही है कि पाकिस्तान किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेल सकता है।”

इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के साथ खेलेंगे

उन्होंने कहा, "सरकार ने उनके वीजा भी मंजूर कर दिए थे, लेकिन पाकिस्तान क्यों नहीं आया, यह वही बता सकते हैं। अगर एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान हमारी पूल की टीम है और हमारा उनसे मैच तय होता है, तो हम क्यों नहीं खेलेंगे? यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।" पाकिस्तान ने 2025-26 एफआईएच प्रो लीग में न्यूजीलैंड की जगह ले ली है। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान प्रो लीग में हिस्सा लेने आता है, तो भारत उनके खिलाफ जरूर खेलेगा क्योंकि यह इंटरनेशनल प्रतियोगिता है।”

क्या संजू सैमसन की वजह से राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स? सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।