पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच खेलने के लिए होटल से रवाना हो गई है। हालांकि, इस मैच को पहले ही 1 घंटे से ज्यादा की देरी हो चुकी है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया से आई खबरों अनुसार, दोनों टीमों के बीच बुधवार, 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मैच नहीं होने वाला था। Geo News के अनुसार, "पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से जुड़े हालिया "हैंडशेक विवाद" के बाद, एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने फाइन ग्रुप-स्टेज मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया था।"
