IND vs PAK: 'अब भारत से भीख…', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PCB चीफ का बड़ा बयान

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के बीच कुल 19 मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएगा। भारत और पाकिस्तान के शुरू होने से पहले पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सिंतबर से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 28 सिंतबर को खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 सिंतबर को खेला जाएगा। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने बताया की किसी भी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में टीम को किसी भी देश के खिलाफ खेलने पर रोक नहीं है। इसी के साथ सरकार ने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर रोक पहले की तरह ही जारी रहेगी। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पीसीबी कई बार भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट शुरू करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इसे बार-बार खारिज कर देता रहा है। अगले महीने शुरु होने वाले एशिया कप में के बीच, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि वे भारत से द्विपक्षीय क्रिकेट के लिए फिर से हाथ फैलाने से इनकार कर दिया है।

पीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा


पीसीबी अध्यक्ष और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बीसीसीआई के साथ सभी बातचीत 'समान स्तर' पर ही की जाएगी। एशिया कप शुरू होने से कुछ दिन पहले लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि जब भी बातचीत होगी, भारत के साथ समान स्तर पर होगी और बातचीत के लिए अब कोई 'भीख' नहीं मांगी जाएगी। वह समय अब खत्म हो चुका है और आगे जो भी होगा, वह समानता के आधार पर होगा।"

कौन सी टीम किस ग्रुप में

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के बीच कुल 19 मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएगा। एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान ग्रुप A में हैं, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप B में हैं। इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सिंतबर से यूएई के खिलाफ करेगी। भारत का 14 सिंतबर को पाकिस्तान से और 19 सिंतबर को ओमान से मुकाबला है।

Cheteshwar Pujara: कंधे पर जमा खून...पसलियां, हाथ सब घायल, जब मार खाकर भी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे पुजारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।