AUS vs SA 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच आज (22 अगस्त) खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कंगारू टीम के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज साउथ अफ्रीका की टीम शुक्रवार को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। टेम्बा बावुमा की टीम ने पहले वनडे मैच में मेजबान टीम को 98 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली थी।
बावुमा को आराम दिए जाने के बाद एडेन मार्करम ने प्रोटियाज़ की कमान संभाली है। जबकि मिशेल मार्श की टीम पर इस फॉर्मेट में लगातार तीसरी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में आत्मविश्वास से भरपूर है। पहले वनडे में उसने ऑस्ट्रेलिया को लगभग 100 रनों से रौंदा था। दूसरे मैच में जीत से उसे सीरीज जीतने में मदद मिलेगी।
ऑस्ट्रेलिया को 297 रनों का मुश्किल लक्ष्य देने के बाद साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के पांच विकेटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ़ 198 रनों पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चिंता उसका मध्यक्रम होगा, जो पहले वनडे में नाकाम रहा था।
सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और मिच मार्श की धमाकेदार शुरुआत के बाद मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन और आरोन हार्डी जैसे बड़े नामों वाला मध्यक्रम दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण के सामने ध्वस्त हो गया।
स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दो अनुभवी खिलाड़ियों के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद मध्यक्रम पर भी सवाल उठेंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हो चुका है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुआ।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे का लाइव JioHotstar ऐप और इसके आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत में टीवी पर भी ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम:- मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका की टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।