Rishabh Pant: पैर की चोट पर ऋषभ पंत ने दिया बड़ा अपडेट, वीडियो शेयर कर बताया अपना दर्द

Rishabh Pant Injury : 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के चौथे टेस्ट में पंत को चोट लगी थी। क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते समय उनके दाहिने पैर की अंगुली फ्रैक्चर हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
ऋषभ पंत फिलहाल चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं

Rishabh Pant Injury :  टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत फिलहाल चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड के दौरे पर ऋषभ पंत को पैर में चोट लग गई थी और उन्हें इस टेस्ट सीरीज को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। वहीं अब इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है।

पंत ने दिया ये बड़ा अपडेट

बता दें कि 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट में पंत को चोट लगी थी। क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलते समय उनके दाहिने पैर की अंगुली फ्रैक्चर हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा। इसके बाद पंत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट करके अपने फैंस को अपना हालचाल बताया।

लिखा ये इमोशनल पोस्ट

पंत ने बताया कि, उनके चोटिव पैर से प्लास्टर हटा दिया गया है और अब वह धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल शेड्यूल की ओर बढ़ रहे हैं। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कम से कम प्लास्टर हट गया है। यह एक पॉजिटिव संकेत है।" उन्होंने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और रिकवरी के दौरान के वक्त को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने कहा, "मैं बस यह कहना चाहता हूँ कि चाहे आपने अतीत में कितना भी दर्द झेला हो, चोट फिर से लगने पर दर्द वैसा ही महसूस होता है। फर्क बस यह है कि आप सीमा पार करना सीख जाते हैं और खुद को आगे बढ़ाने का तरीका समझ लेते हैं।"


पंत ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इसलिए हमेशा पॉजिटिव बने रहना बहुत ज़रूरी है। खुद को प्रेरित रखना बेहद कारगर होता है। अपने ऊपर भरोसा रखें और उस दिशा में लगातार मेहनत करते रहें जहाँ आप पहुँचना चाहते हैं, क्योंकि जो आपको नहीं मारता, वह आपको अंततः मजबूत बनाता है।" विकेटकीपर ऋषभ पंत के इन शब्दों ने उनके फैंस को बहुत प्रभावित किया। कई फैन उन्हें 2022 में हुई गंभीर कार दुर्घटना के बाद की उनकी वापसी से पहचानते हैं। पंत की रिकवरी पर सभी की निगाहें हैं और फैंस उनकी पूरी तरह से वापसी का इंतजर कर रहे हैं। फिलहाल, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी रिकवरी में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है।

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर के लिए उमड़ा इस पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का प्यार, बोले- 'अगर वो पाकिस्तान में होते तो...'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।