Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर के लिए उमड़ा इस पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का प्यार, बोले- 'अगर वो पाकिस्तान में होते तो...'

Asia Cup 2025:एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली। वहीं पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने भी कहा कि अय्यर को टीम में होना चाहिए था

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने भी अय्यर के टीम में शामिल नहीं किए जाने पर बड़ा बयान दिया है

Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई के एशिया कप के लिए चुनी गई टीम 15 सदस्यीय टीम का श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं है। श्रेयस अय्यर को एशिया कप से बाहर करने के फैसले ने फैंस के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन और अभिषेक नायर जैसे दिग्गजों को भी चौंका दिया है।

वहीं पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने भी अय्यर के टीम में शामिल नहीं किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। बासित ने कहा, अय्यर को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।

बासित अली ने क्या कहा


यूट्यूब शो 'गेम टाइम' पर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल से बातचीत के दौरान बासित अली ने कहा कि "अगर श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पाकिस्तान में होते तो उन्हें ए कैटेगरी में रखा जाता। उन्होंने कहा कि, अय्यर के साथ ज्यादाती हो गई है। उनको टीम में होना चाहिए।"

अय्यर ने कब खेला था टी20 मैच

बता दें श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 मुकाबला 3 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था, जहां उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली थी। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेयस अय्यर ने 17 मैचों में 175 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए। एशिया कप में शुभमन गिल भारतीय टीम में बतौर उपकप्तान वापसी कर रहे हैं। गिल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेला था।

कौन सी टीम किस ग्रुप में

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों के बीच कुल 19 मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान ग्रुप A में हैं, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप B में हैं।

Ajit Agarkar: एशिया कप में चयन के बाद बदला अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट, जानें इसकी वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।