रोहित शर्मा के बाद के बाद कौन हौगा ODI का कप्तान? शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर... BCCI ने कही ये बात

टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अय्यर को कप्तान बनाए जाने के रिपोर्ट पर अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 2:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन दावों को खारिज कर दिया है

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। एशिया कप के लिए चुनी गई इस टीम में श्रेयस अय्यर का नाम न होने से फैंस और क्रिकेट दिग्गज भी काफी हैरान थे। वहीं इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं ।

हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन दावों को खारिज कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर को वनडे कप्तानी देने की कोई योजना नहीं है।

कौन हो सकता है वनडे का कप्तान


हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैकिया ने कहा, "यह तो मेरे लिए भी खबर है। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।" रिपोर्ट में आगे बताया गया कि चयन बैठक से जुड़े अन्य अधिकारियों ने भी उस दावे को खारिज किया है जिसमें भविष्य में अय्यर को कप्तान बनाए जाने की बात कही गई थी। एक अन्य बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, "शुभमन गिल का वनडे औसत 59 है और वह फिलहाल टीम के उप-कप्तान भी हैं। हाल ही में उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जहां उन्होंने सफलता भी पाई है। उनकी उम्र भी नेतृत्व संभालने के लिहाज से सही है, ऐसे में भविष्य में वनडे टीम की कप्तानी करना उनके लिए स्वाभाविक कदम होगा।"

रोहित-विराट कब दिखेंगे मैदान पर

टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों का भविष्य इस बात पर तय होगा कि सेलेक्टर्स उनसे फिटनेस और मानसिक तैयारी को लेकर होने वाली बातचीत में क्या नतीजा निकालते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति को इस बात पर संदेह है कि रोहित शर्मा का फॉर्म और फिटनेस अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाले अगले वनडे विश्व कप तक कायम रह पाएगी।

AUS vs SA 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।