Get App

Cheteshwar Pujara: IPL ने पुजारा को दिया था सबसे बड़ा दर्द! ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर जब कही थी ये बात

Cheteshwar Pujara: भारत के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट से संन्यास ले लिया। पुजारा को आईपीएल के नीलामी में लंभे समय तक किसी टीम ने नहीं खरीदा था। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं कुछ दिनों पहले पुजारा ने बताया था कि आईपीएल में अनसोल्ड रहने पर उन्हें कैसा लगता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 4:01 PM
Cheteshwar Pujara: IPL ने पुजारा को दिया था सबसे बड़ा दर्द! ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर जब कही थी ये बात
लगातार तीन साल नीलामी में अनदेखा किए जाने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में खरीदा

Cheteshwar Pujara: भारत के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। क्रिकेटर के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। चेतेश्वर पुजारा को राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का "द वॉल" कहा जाता है। पुजारा को अक्सर टेस्ट मैच का प्लेयर कहा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद भी लंबे समय तक कोई फ्रेंचाइजी पुजारा को आईपीएल में खरीदने के लिए तैयार नहीं हुई। लगातार तीन साल नीलामी में अनदेखा किए जाने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में खरीदा।

इस नीलामी में जहां काइल जैमीसन व ग्लेन मैक्सवेल पर लगभग 30 करोड़ खर्च हुए, वहीं पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ उनके बेस प्राइज 50 लाख रुपए पर खरीदा। इस नीलामी में पुजारा पर बस एक ही बोली लगी थी, जैसे ही सीएसके ने इस ‘टेस्ट एक्सपर्ट’ को चुना। वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

पुजारा ने क्या कहा

वहीं इस साल की शुरुआत में चेतेश्वर पुजारा ने बताया था कि उनको कैसा लगता है जब आईपीएल में उनकी किस्मत का फैसला दूसरे लोग करते हैं। पुजारा ने कहा, "एक क्रिकेटर के तौर पर मेरी ऐसी सोच नहीं हो सकती। साथ ही, मुझे लगता है कि मेरे अंदर कभी घमंड(इगो) नहीं आ सकता, क्योंकि मैंने आईपीएल की नीलामी की जटिलता को खुद देखा और समझा है। मैंने हाशिम अमला जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को नीलामी में अनसोल्ड जाते देखा है। कई बेहतरीन टी20 खिलाड़ी भी नीलामी में नहीं चुने गए। इसलिए मुझे इस बात का कोई घमंड नहीं है कि अगर वे मुझे नहीं चुनते।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें