Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के नियमों में हुआ बदलाव, प्लेऑफ में पहुंचेंगी 8 टीमें, रोमांचक होगा मुकाबला

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) का 12वां सीजन 29 अगस्त से विशाखापट्टनम में शुरू होगा, जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। इस नए सीजन में प्रशंसकों को प्रो कबड्डी लीग के नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इस लीग को और भी रोमांचक बनाएंगे।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 10:28 AM
प्रो कबड़्डी लीग के नियमों में हुआ बदलाव, प्लेऑफ में पहुंचेंगी 8 टीमें

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) का 12वां सीजन 29 अगस्त से विशाखापट्टनम में शुरू होगा, जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। इस नए सीजन में प्रशंसकों को प्रो कबड्डी लीग के नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इस लीग को और भी रोमांचक बनाएंगे। इन नियमों के तहत सभी लीग-चरण मैचों के लिए गोल्डन रेड फॉर्मेट सहित एक टाई-ब्रेकर सिस्टम शुरू किया गया है। बता दें कि सीजन 12 में 108 मैच लीग चरण में होंगे, जहां प्रत्येक टीमें 18 मैच खेलेगी।

PKL सीजन 12 के अब सभी लीग मुकाबलों में भी टाई-ब्रेकर नियम और गोल्डन रेड का प्रावधान रहेगा। पहले ये केवल प्लेऑफ मैचों में लागू होता था, लेकिन अब पूरे टूर्नामेंट में सुनिश्चित होंगे निर्णायक नतीजे।

PKL 2025 के नए नियम


108 मैचों का लीग चरण

प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में कुल 108 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 टीमें 18-18 मैच खेलेंगी। पिछले सीजन में लीग चरण में 132 मैच खेले गए थे, जिनमें प्रत्येक टीम ने 22-22 मैच खेले थे। नए नियम की वजह से लीग चरण में कम मैच होने के कारण, प्रतियोगिता और भी कड़ी और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। क्योंकि टीमों पर पिछले सीजन की तुलना में कम मैचों में उपलब्ध अधिकतम अंक अर्जित करने का दबाव होगा।

क्या है गोल्डेन रेड नियम?

यह नियम लीग चरण के मैचों को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए लागू किया गया है। जो मैच बराबरी पर समाप्त होने पर मिलेगा। तब एक एक नया टॉस होगा, जिससे यह निर्धारित होगा कि किस टीम को आखिरी रेड करने का मौका मिलेगा। अगर गोल्डन रेड के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहती हैं, तो विजेता का फैसला टॉस से किया जाएगा।

सरल अंक तालिका

प्रो कबड्डी लीग ने आगामी सीजन के लिए अपनी अंक प्रणाली को सरल बना दिया है। अब टीमों को जीत पर 2 अंक और हार पर 0 अंक दिए जाएंगे। नया फॉर्मेट अंक तालिका को और अधिक सरल और समझने में आसान बनाता है।

प्लेऑफ की नई संरचना

  • टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से आठ टीमों के पास फाइनल तक पहुंचने का मौका होगा। इस बार का प्लेऑफ सिस्टम काफी दिलचस्प और नया है।
  • सबसे पहले प्ले-इन मुकाबले होंगे, जहां 5वीं और 8वीं रैंक वाली टीम आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरा मैच 6वीं और 7वीं रैंक वाली टीमों के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों के विजेता एलिमिनेटर-1 में जगह बनाएंगे। एलिमिनेटर-1 जीतने वाली टीम एलिमिनेटर-2 में पहुंचेगी और वहां से विजेता टीम एलिमिनेटर-3 में आगे बढ़ेगी। एलिमिनेटर-3 की विजेता टीम को क्वालिफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा और यहां से जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।
  • वहीं, लीग तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मिनी क्वालिफायर खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे एलिमिनेटर-3 में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर-2 में उतरेगी।
  • लीग चरण की शीर्ष दो टीमें क्वालिफायर-1 में भिड़ेंगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में एक और मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara: कंधे पर जमा खून...पसलियां, हाथ सब घायल, जब मार खाकर भी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे पुजारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।