भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने आज सगाई कर ली है। लखनऊ के एक होटल में हुए इस सगाई समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन सहित कई बड़े नेता शामिल है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।
