Rinku Singh-Priya Saroj: तय हो गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, इन दिन लेंगे सात फेरे

Priya Saroj-Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई करेंगे। वहीं, दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है

अपडेटेड Jun 01, 2025 पर 4:04 PM
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

Rinku Singh-Priya Saroj : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू और प्रिया की सगाई और शादी की डेट भी तय हो गई है। दोनों की की सगाई 8 जून को और शादी 18 नवंबर को होगी। रिंकू और प्रिया के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। तैयारियों के साथ दोनों परिवार इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोट्स के मुताबिक दोनों की सगाई लखनऊ में जबकि शादी वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई करेंगे। वहीं, दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है। यह शादी एक भव्य और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम मानी जा रही है, जिसमें देश-विदेश से खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

कौन है प्रिया सरोज


क्रिकेटर रिंकू सिंह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी है, वहीं आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। रिंकू सिंह भारतीय टीम के भविष्य के टी20 फिनिशर के रूप में भी देखे जा रहे हैं। वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और उन्होंने 2024 में मछलीशहर (जौनपुर) से लोकसभा चुनाव जीता था। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए उनकी शादी में राजनीति, क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस जगत से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं

प्रिया सरोज राजनीति से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज पहले विधायक और सांसद रह चुके हैं। उन्होंने जौनपुर के केराकत और गाजीपुर के सैदपुर सहित मछलीशहर जैसी सीटों का प्रतिनिधित्व किया है। प्रिया सरोज नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। वह रिंकू सिंह से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता गहरा होता गया। जब उनके रिश्ते की बात परिवारों तक पहुंची तो दोनों परिवारों ने भी खुशी से इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, रिंकू और प्रिया पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

PBKS Vs MI Weather: अहमदाबाद में बारिश डालेगी पंजाब और मुंबई के मैच में खलल? मैच से पहले जानें कैसा होगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।